मोबाइल पर हुई प्रेम को पाने जमुई से सहरसा पहुंची नाबालिग बच्ची बरामद
सहरसा, 13 मई (हि.स.)।स्थानीय पूरब बाजार में जमुई जिला से प्रेम प्रसंग में भाग कर पहुंची बच्ची ज्योति विवेकानंद संस्थान के संस्थापक ज्योति मिश्रा को भटकती हुई मिली। जिसे एक युवक परेशान कर रहा था। ऐसे में संस्थापिका ज्योति ने उक्त नाबालिग बच्ची की सूचना डायल - 112 की टीम को दिया। मौके पर पहुंच नाबालिग बच्ची और उसको तंग कर रहे युवक को सदर थाना लेकर पहुंची। जहां बच्ची के परिजन को बुलवा कर उसे सुपुर्द कर दिया गया। वही बच्ची को तंग कर रहे युवक को मुचलका पर रिहा कर दिया गया।
जिला में संरक्षण, दहेज उत्पीड़न और एड्स नियंत्रण के साथ जागरूकता अभियान चलाने वाली संस्थान ज्योति विवेकानंद संस्थान द्वारा उक्त नाबालिग बच्ची की इज्जत और जान बचाने की लोग प्रशंसा कर रहे थे।संस्थान निदेशक ज्योति मिश्रा ने बताया कि जमुई जिला की एक तेरह साल की बच्ची फेसबुक के माध्यम से सहरसा के युवक के सम्पर्क में आई। फिर उसके प्रेम जाल में फंस कर जमुई से भाग कर सहरसा पहुंच गई। जहां पूरब बाजार में उसके साथ एक युवक जबरदस्ती कर रहा था। जिस पर उनकी नजर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने डायल - 112 और बाल कल्याण समिति को कॉल कर बुलवाया। फिर पुलिस के सहयोग से बच्ची और उक्त युवक को पकड़कर थाना लाया गया। जहां चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल संरक्षण इकाई के द्वारा नाबालिग बच्ची को बाल गृह भेजा। वही उक्त युवक को पीआर बांड भरवाकर मुक्त कर दिया गया।
उन्होंने आगे बताया कि फिर नाबालिग बच्ची के मां संजू देवी से संपर्क किया गया। जिन्होंने रोते हुए बताया था कि सदर थानाध्यक्ष ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया है। थानाध्यक्ष ने उन्हें जमुई जिला में मामला दर्ज करवाने की नसीहत दी। उनकी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। गरीबी के कारण उसके पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

