नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म : एक गिरफ्तार, दो फरार
मोरीगांव (असम), मोरीगांव जिले के मायोंग इलाके में 14 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है । पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार इनामुल हुसैन, अली हुसैन और ओबेदुल्ला नामक व्यक्ति दुकान जा रही एक 14 साल की नाबालिक लड़की को कार में उठा कर ले गए। उसके बाद तीनों ने नाबालिक लड़की साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाबालिक बच्ची को बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने ओबेदुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, इस घटना में शामिल इनामुल हुसैन और अली हुसैन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । पुलिस इस संबंध में सामूहिक बलात्कार का एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

