home page

अनूपपुर: नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार, भेजा जेल

 | 
अनूपपुर: नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार, भेजा जेल


अनूपपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर के थाना चचाई में नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ के वाले आरोपी को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

थाना चचाई थाना प्रभारी निरीक्षक फूलवती अहिरवार ने शुक्रवार को बताया कि गत दिवस ग्राम बरगंवा निवासी नाबलिक पीडिता के परिजनों ने थाना आवेदन पत्र में बताया कि बृजभान ने मेरी नाबालिक लड़की के साथ बुरी नियत से सूने घर के अंदर घुसकर छेड़ाछाड़ की जिस पर बृजभान के विरूद्ध अपराध की धारा 331(3), 74,75 (2) बीएनएस एवं 7/8 पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान धारा 3 (1) (W) (i), 3(2) (va) एसी/एसटी एक्ट का इजाफा करते हुए 32 वर्षीय बृजभान उर्फ चन्द्रभान निषाद नि० बख्योपुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर (उ०प्र०) हाल सोडाफैक्ट्री बरगंवा को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायलय प्रस्तु त किया गया जहां से जिला जेल में भेज दिया गया।

पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम, एसडीओपी नवीन कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन थाना चचाई थाना प्रभारी निरीक्षक फूलवती अहिरवार, उनि० किरण मिश्रा, सउनि० लालमणि, नागेश सिंह, प्र आर संतोष यादव, विकास दहायत शामिल रहें है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला