नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आराेपित गिरफ्तार
कांकेर, 24 मार्च (हि.स.)। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत आराेपित युवक मनसाय पुड़ो उर्फ समीर 23 वर्ष निवासी मंगहुर थाना बड़गांव जिला कांकेर ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाकर अपने साथ भगाकर ले गया, आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपित को कर्नाटक से गिरफ्तार कर आज मंगलवार काे कार्यवाही उपरांत न्यायालय भानुप्रतापपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को थाना अंतागढ़ में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि आरोपित मनसाय पुड़ो उर्फ समीर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई गई। जहां नाबालिग को खोजने के लिए भेजा गया, पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित कर्नाटक में है। पुलिस की टीम द्वारा आरोपित को कर्नाटक से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने नाबालिग को भगाने के साथ ही दुष्कर्म की बात स्वीकार की। आरोपित मनसाय पुड़ो उर्फ समीर ने यह भी बताया कि, उसने नाबालिग को धमकी देकर अपने नाम की जगह दूसरे युवक का नाम लेकर फंसा देने की बात भी कही थी, लेकिन नाबालिग ने ऐसा करने से मना कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

