home page

पानी मांगने पर पेट में चाकू मारकर नाबालिग बच्ची को किया घायल,आरोपित गिरफ्तार

 | 
पानी मांगने पर पेट में चाकू मारकर नाबालिग बच्ची को किया घायल,आरोपित गिरफ्तार


बहराइच, 17 अप्रैल (हि.स.)। मटेरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशुनपुर माफी में पानी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग बच्ची को दबंग ने चाकू मारकर घायल कर दिया जिससे 10 वर्षीय बच्ची की हालत काफी गम्भीर बनी है। बच्ची को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की पहचान रजिया पुत्री सज्जाद के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता नायका के मुताबिक,आरोपित सोनू पुत्र मुस्तफा जो उसी ग्राम पंचायत का निवासी है,ने पानी मांगने की बात पर रजिया को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर मटेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्ची गम्भीर रूप से घायल है,उसके उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA