उज्जैन में नाबालिग ने मृत नवजात को दिया जन्म, जांच में जुटी पुलिस
उज्जैन, 03 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नाबालिग को परिजनों ने प्रसव पीड़ा के बाद सोमवार रात उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मंगलवार सुबह नाबालिग ने एक मृत शिशु को जन्म दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मृत शिशु का पीएम कर जांच शुरू की है।
माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि बडऩगर रोड स्थित ग्राम जहागीरपुर निवासी एक नाबालिग को प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों ने उपचार के लिए फ्रीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृत शिशु को बरामद कर उसका पीएम करवाया। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में नाबालिग के परिजन कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहे है। इस पूरे मामले की जानकारी इंगोरिया थाना पुलिस को भी दे दी गई है। आगे की जांच इंगोरिया थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

