home page

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आराेपित गिरफ्तार

 | 
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आराेपित गिरफ्तार


कांकेर, 16 सितंबर (हि.स.)। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने आज बुधवार काे जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आराेपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग एक परिचित युवक के साथ घर से बाहर गई थी। आरोप है कि परिचित युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे दूसरी जगह ले गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिलहाल आराेपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग के बीती देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में लावारिस हालत में आज बुधवार काे बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए संदिग्ध आराेपियाें को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में कांकेर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

कांकेर एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग बीती रात करीब 9 बजे से अपने घर से लापता थी। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने करीब 1 बजे पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल नाबालिग की तलाश शुरू की, पुलिस कोरर इलाके में नाबालिग को लावारिस हालत में मिली। इसके बाद पूछ-ताछ और जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने अब तक चार आराेपितों को हिरासत में लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे