नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
औरैया, 30 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को अटसू चौराहे के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 30 अक्टूबर को अजीतमल पुलिस ने नीरज कुमार उर्फ जोगिंदर (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी सांफर, थाना अजीतमल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 197/2025 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 127(2), 351(2), 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)V में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमशरण सिंह मय हमराह शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

