home page

आगरमालवाः ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

 | 
आगरमालवाः ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत


आगरमालवा, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर सुसनेर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात माधव विलास जोड़ पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सुसनेर पुलिस के अनुसार, उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार गोकुलसिह पुत्र धनसिंह निवासी ग्राम पगारिया को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है तथा मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा