home page

पुणे में मामूली विवाद में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 13 जुलाई (हि.स.)। पुणे जिले के धनकवड़ी इलाके में सोमवार को एक युवक ने अपने साथी युवकी की मामूली विवाद की वजह से हत्या करके फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपित को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार भी कर लिया। इस घटना की छानबीन सहकार नगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी संतोष जाधव ने आज बताया कि इस घटना में शंकर वसाहत में रहने वाले आरोपित और मृतक दोनों मित्र थे। दोनों बीती रात शंकर महाराज फ्लाईओवर के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान आरोपित किरण उर्फ बिट्या रवि वाघमारे (24) के मित्र ने किरण को मां पर गाली दे दी। इससे नाराज किरण ने पास पड़े पत्थर से अपने मित्र के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका मित्र घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर लिया। इस घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने सीसीटीवी के सहयोग से आरोपित किरण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव