home page

पुणे में फायरिंग मामले में पांच गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 08 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के गुलटेकड़ी के मीनाताई ठाकरे कॉलोनी में बीती रात फायरिंग करने के बाद मार्केट यार्ड पुलिस स्टेशन ने पांच लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस गहन छानबीन

कर रही है।

मार्केट यार्ड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वजीत जगताप ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात मीनाताई ठाकरे कॉलोनी में कुछ लाेगाें ने फायरिंग कर और माैके से फरार हाे गए। इस फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी है। इस घटना में घायल मूसा शेखापुरे उर्फ मोज्या (22) को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। गोली उसकी पीठ में लगी है। इसके बाद सीसीटीवी की फुटेज की मदद से पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान बालाजी उमाप (22), साहिल चव्हाण (20), राजू उमाप (55), शुभम दिलीप पवार (20) और आनंद उमाप (22) के रुप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव