रिश्वत लेते महिला सरपंच गिरफ्तार
| May 14, 2026, 17:31 IST
मुंबई, 14 मई (हि.स.)। पालघर जिले की तारापुर ग्राम पंचायत की महिला सरपंच संध्या संजय पागधरे को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता अपनी बहन के साथ व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक ऋण प्रक्रिया में ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) बनवाना चाहता था। आरोप है कि सरपंच ने इसके बदले 5 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी पालघर ने जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। तारापुर ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एसीबी टीम ने आरोपित सरपंच को पकड़ लिया। मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

