नोएडा में मानसिक तनाव के चलते महिला ने जहर खाकर दी जान
नोएडा, 06 जुलाई (हि.स.)। नोएडा में मानसिक तनाव के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डॉली पत्नी विकास निवासी शिकारपुर जनपद बुलंदशहर ( 33 वर्ष ) ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 110 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

