home page

डेढ़ किलो एमडी ड्रग्स व केमिकल सहित आरोपी गिरफ्तार

 | 
डेढ़ किलो एमडी ड्रग्स व केमिकल सहित आरोपी गिरफ्तार


जोधपुर, 05 जुलाई (हि.स.)। जिले की बालेसर पुलिस ने एक क्रेटा कार से 1 किलो 568 ग्राम शुद्ध एमडी ड्रग्स और एमडी ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त केमिकल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि उनकी टीम भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार दिखाई देने पर उसे रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से यह मादक पदार्थ और केमिकल बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार गंगावास, थाना मंडली निवासी भरत विश्नोई पुत्र मानाराम को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए तीन डिब्बों में भरा केमिकल एमडी ड्रग्स तैयार करने में उपयोग होता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसकी जांच शेरगढ़ थाना प्रभारी पाना चौधरी को सौंपी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और केमिकल के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश