home page

फरार 10 हजार का इनामी एमडी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

 | 
फरार 10 हजार का इनामी एमडी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार


जोधपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। फलोदी पुलिस ने मादक पदार्थ एमडीएमए के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपित पिछले तीन साल से फरार चल रहा था और उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि कार्रवाई लोहावट थाना प्रभारी हरिसिंह और उनकी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और सीओ लोहावट नगेन्द्र कुमार के सुपरविजन में की है। प्रकरण के अनुसार दिसंबर 2022 में लोहावट के जम्भेश्वर नगर में आरोपित मनीष शेखाणी के घर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में 3 किलो 200 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद किया गया था। उस समय मनीष शेखाणी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

मनीष शेखाणी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने ये एमडीएमए अशोक कुमार से खरीदा था। जब्त किए गए अवैध एमडीएमए की बाजार कीमत 3 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई थी। थानाधिकारी हरिसिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी खारा, पुलिस थाना रामसर हाल लक्ष्मीनगर, खादी भंडार के पास बाड़मेर निवासी अशोक कुमार पुत्र चनणाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, और उससे आगे की पूछताछ जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश