home page

मादक पदार्थ एमडी ड्रग और डोडा पोस्त के साथ पांच को पकड़ा : सौ ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग जब्त

 | 
मादक पदार्थ एमडी ड्रग और डोडा पोस्त के साथ पांच को पकड़ा : सौ ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग जब्त


जोधपुर, 09 जुलाई (हि.स.)। कमिश्ररेट की प्रतापनगर, बोरानाडा एवं विवेक विहार थाना पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में मादक पदार्थ एमडी ड्रग और डोडा पोस्त बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी है। डोडा पोस्त के दो आरोपियों को जमानत मिल गई।

बोरानाडा पुलिस थाने के एसआई चमनाराम ने नारनाडी गांव की सरहद में कराणी झंवर निवासी केनाराम को पकड़ा। उसके पास तलाशी में 103 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। इस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने आदर्श विद्या मंदिर हुडको क्वार्टर के सामने ई सेक्टर से जुरडों की ढाणी आउ निवासी रूघाराम को गिरफ्तार कर एमडी ड्रग क ो जब्त किया। उसके साथ में एक किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।

इधर विवेक विहार थाना प्रभारी एसआई सरोजलता के अनुसार एएनटीएफ की सूचना पर विवेक विहार के बी सेक्टर में दो घरों में रेड दी गई। एक घर में रहने वाले विशनाराम के यहां से 520 ग्राम और दूसरे घर में अशोक के यहां से 694 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपयिों को बाद में न्यायालय से जमानत मिल गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश