शादी का झांसा देकर युवती को गर्भवती करने वाला आजिम गिरफ्तार
फर्रुखाबाद, 07 अप्रैल (हि.स.)। शादी के नाम पर हिंदू युवती को गर्भवती कर घर से भगाने वाले आजम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फर्रुखाबाद जिले के थाना कादरीगेट के भगुआ नगला निवासी 20 वर्षीय युवती ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलावल चौराहा निकट निवासी आजम खां पुत्र ननकू खां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक आजम ने युवती को शादी करने का झांसा देकर अपने घर में पत्नी की तरह रखा। उसने युवती का लगातार शोषण किया, जिससे युवती गर्भवती हो गयी। जब युवती ने आजम से शादी करने को कहा तो उसने युवती को कुछ दिनों के लिए अपनी बहन के यहां भेज दिया।
युवती को पता चला कि आजम ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है तो युवती आजम की बहन के घर से आजम के पास गयी। उसने आजम से शादी करने के लिये कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया और उसको घर से निकाल दिया। बताया गया है कि आजम बीते कई वर्षों से नाला बघार सड़क के किनारे मकान में किराए पर रहता था।
मुकदमे की विवेचना मेडिकल चौकी इंचार्ज राम केश सिंह को सौंपी गई। जिन्होंने आरोपित आजम को गिरफ्तार कर लिया। विवेचक रामकेशव ने बताया कि आजम को जेल भेजा जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

