home page

धान की राेपाई को लेकर दाे पक्षों के विवाद में चली गोली,मां-बेटे घायल

 | 
धान की राेपाई को लेकर दाे पक्षों के विवाद में चली गोली,मां-बेटे घायल


मथुरा, 18 जुलाई (हि.स.)। मगोर्रा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की बीतीरात धान की रोपाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें मां-बेटे घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपित मौके से फरार है।

क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने शनिवार काे बताया कि, बीती रात खेत में धान की पौध लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली महेश सिंह की पत्नी सरोज देवी और उनके बेटे गोपाल सिंह को लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मगोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, इसलिए पुलिस एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए है। -------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार