विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बांदा, 23 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझीवा गांव के लोहारिन डेरा में रविवार को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बबेरू कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी ने बताय कि पप्पू विश्वकर्मा की पत्नी अनुसुइया ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शादी इसी साल 25 फरवरी 2026 को हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल कराई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

