home page

बंद मकान में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

 | 

कन्नौज, 23 फरवरी (हि.स.)। उतर प्रदेश में कन्नौज जिले के छिबरामऊ में सोमवार को एक बंद मकान में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह घटना छिबरामऊ नगर के गोविंद कॉम्प्लेक्स की है। पीपल वाली गली स्थित बस्तीराम मोहल्ले में रहने वाले संजीव कुमार (50) पिछले करीब पांच साल से किराए के मकान में रह रहे थे। वह फेरी लगाकर ब्रेड और नमकीन की सप्लाई कर अपना जीवन यापन करते थे।

पिछले कुछ दिनों से उनके किराए के मकान में ताला लगा हुआ था। मकान मालिक राहुल गुप्ता को पड़ोसियों ने मकान से दुर्गंध आने की सूचना दी। राहुल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाया। अंदर जाने पर संजीव का शव पड़ा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि संजीव गुप्ता फेरी लगाने के बाद मकान में चले जाते थे और फिर खाना देने वाले से बाहर से ताला लगवा देते थे। घटना की जानकारी मिलने पर संजीव के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि संजीव अविवाहित और शराब पीने के आदी थे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही। संजीव के भाई प्रदीप गुप्ता ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा