home page

हाथरस : हनुमान टीला मंदिर के पुजारी की हत्या

 | 

हाथरस, 08 जून (हि.स.)। सादाबाद थाना क्षेत्र के सहपऊ कस्बा के हनुमान टीला स्थित मंदिर में रविवार रात 51 वर्षीय पुजारी दिलीप उर्फ चंदू लाला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावर ने भारी वस्तु से उनके सिर पर प्रहार किया।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक पुजारी दिलीप उर्फ चंदू लाला नगला सुखराम गांव के निवासी थे। वह पिछले आठ महीने से हनुमान टीला स्थित मंदिरों में पूजा-पाठ कर रहे थे। पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने घटनास्थल का दौरा किया और जानकारी जुटाई। उन्होंने साेमवार काे बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही तथ्यों का पता चल पाएगा। कोतवाली में अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना