home page

बेकरी के अंदर मैनेजर का रक्तरंजित शव बरामद

 | 

जलपाईगुड़ी, 25 सितंबर (हि.स.)। बेकरी के अंदर से शुक्रवार सुबह मैनेजर का रक्तरंजित शव मिलने से जलपाईगुड़ी के नयाबस्ती इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हाफिजुर रहमान के रूप में हुई है। वह हुगली जिले के पुरशुड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बेकरी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सुबह बेकरी के अंदर हाफिजुर रहमान का शव उसके कर्मियों ने देखा। जिसके बाद कोतवाली थाने की पुलिस सुचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई है। शुरुआती तौर पर पुलिस को लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिए जाने का भी संदेह है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार