अनूपपुर: घर से निकल कर सड़क में आ रहें युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत, चालक गिरफ्तार
अनूपपुर, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना भालूमाड़ा के गेट दफाई मुख्य सड़क 25 वर्षीय युवक भानू घर की गली से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भानू शुक्ला पुत्र शंकर शुक्ला, निवासी गेट दफाई भालूमाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने टक्कर की आवाज सुनकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
छत्तीसगढ़ के कोरबा का आरोपी
थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कोतमा स्वास्थ्य केंद्र कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। हादसे के बाद कार चालक मयंक सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह, निवासी विकासनगर कोतमा को हिरासत में ले लिया है। ज्ञात हो कि मयंक सिंह कोरबा, छत्तीसगढ़ में एक खदान में काम करता है और वहीं से आ रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

