home page

नील गायों का शिकार करने वाला युवक बंदूक सहित गिरफ्तार

 | 
नील गायों का शिकार करने वाला युवक बंदूक सहित गिरफ्तार


फर्रुखाबाद, 20 जनवरी (हि. स.)। थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने मंगलवार को चार नीलगायों का शिकार करने वाले शिकारी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शिकारी औरैया जिले का निवासी है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि गोपाल पुत्र मानसिंह निवासी जमालीपुर पंहार जिला औरैया ने मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुर्गुपुर के पास चार नील गायों को गोली से मार गिराया था। इस मामले की वन दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोहम्मदाबाद कोतवाली के दरोगा अनिल सिकरवार व अन्य पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिकारी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक दो नाली बंदूक टोपीदार व रांगा बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि गोपाल ने नीलगाय का शिकार करना स्वीकार किया है और उसने बताया कि वह किसानों के खेतों से नीलगाय भगाने का कार्य करता था। यह लाइसेंसी बंदूक अपनी चाची की ले आया था। चाचा को इसकी जानकारी नहीं थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नील गाय की हत्या करने वाले गोपाल को चिकित्सीय परीक्षण कर जेल भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar