home page

सिरसा: राजस्थान कैनाल में मूर्ति विसर्जित करने गए व्यक्ति की डूबने से मौत

 | 

सिरसा, 23 मार्च (हि.स.)। सिरसा जिले के गांव अबूबशहर के निकट राजस्थान कैनाल में मूर्ति विसर्जन करने गए एक वृद्ध का पैर फिसल से नहर में गिरने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर से शव को ढूंढने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान डबवाली निवासी चिमन लाल के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे गोविंद ने बताया कि उनकी शहर में कपड़ेे की दुकान है और उसके पिता चिमन लाल भी दुकान पर ही बैठेते थे। सोमवार को चिमन लाल स्कूटी पर राजस्थान कैनाल में मूर्ति विसर्जन करने गए हुए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूटी के नंबर से परिजनों की तालाश कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। चौटाला चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक चिमन लाल के बेटे के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma