अनूपपुर: युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म का बनाया अश्लील फोटो-वीडियो, भेजा जेल
अनूपपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोपी 27 वर्षीय सैम राजपूत उर्फ संजू निवासी विवेकनगर रेस्क्यू कॉलोनी चचाई को को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तु त किया जहां से जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि युवती ने 16 अक्टूबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि युवती और आरोपी वर्ष 2022 से एक-दूसरे को जानते थे। दोस्ती के दौरान युवक ने धोखे से युवती के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए थे। इन्हीं फोटो-वीडियो के दम पर आरोपी ने वर्ष 2025 में युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह लगातार युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी पर धारा 64(2) एम और 332(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, महिला सब-इंस्पेक्टर सरिता लकड़ा, हेड कांस्टेबल शेख रसीद, प्रकाश तिवारी और कांस्टेबल अब्दुल कलीम शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

