home page

प्रयागराज में लोहे की राड से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या

 | 
प्रयागराज में लोहे की राड से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या


प्रयागराज, 23 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली बादलपुर गांव में एक व्यक्ति की लोहे के राड से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह सम्पत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मऊआइमा थाना क्षेत्र कहली बादलपुर गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (47) की मौत हुई है। पुलिस को शनिवार सुबह जमीन के बटवारे को लेकर संतोष कुमार विश्वकर्मा का विवाद उसके अपने भाइयों से हो गया। विवाद के दौरान दो भाइयों ने मिलकर बड़े भाई को लोहे के राड से पीट पीटकर अधमरा कर दिया और वहां से भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल संतोष कुमार विश्वकर्मा को उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से फरार दो भाइयों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल