home page

साइकिल से शराब बेच रहा कारोबारी 8.310 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

 | 
साइकिल से शराब बेच रहा कारोबारी 8.310 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार


Darbhanga Bihar, 25 नवंबर (हि.स.)।

जिले के मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत नेहरा थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर 8.310 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब के साथ बिक्री में इस्तेमाल की जा रही साइकिल भी जब्त कर ली।

थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति साइकिल पर झोले में शराब रखकर गांव में घूम-घूमकर बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम जगदीशपुर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही साइकिल सवार भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान साइकिल में टंगे झोले से 180 एमएल के ऑफिसर च्वाइस के 42 टेट्रा पैक तथा 750 एमएल की रॉयल स्टैग की एक बोतल बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 8.310 लीटर बताई गई है।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी स्व. विलक्षण महतो के पुत्र रामबाबू के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब एवं साइकिल जब्त कर आरोपित को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra