home page

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 27 मई (हि.स.)। कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नाबालिग से शादी का झांसा देकर और ब्लैकमेल कर एक युवक ने कथित तौर पर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित खिलेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

चारामा थाना क्षेत्र की पुलिस ने आज बताया कि शिकायतकर्ता ने 26 मई 2026 को चारामा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम आंवरी निवासी खिलेश्वर यादव ने एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा दिया और परिवार को संबंध की जानकारी देने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोपित ने कथित तौर पर 10 सितंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।इस रिपोर्ट के आधार पर, चारामा थाना में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 64(2) (ड), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित खिलेश्वर यादव (22 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि सागर निषाद, सउनि टीकम दास सोने और महिला आरक्षक रामिन दरों की टीम शामिल थी। कांकेर पुलिस ने जनता से अपील की है कि अपराध नियंत्रण में पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे