home page

रायपुर में अवैध शराब बेचते आरोपित गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

 | 
रायपुर में अवैध शराब बेचते आरोपित गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त


रायपुर, 13 अक्टूबर (हि. स.)। रायपुर के डी.डी. नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 32 पाव रोमियो देशी मदिरा मसाला शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 3,200 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुरा अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित की पहचान रोहन शर्मा (29 वर्ष), निवासी इन्द्रप्रस्थ फेस-2, डी.डी. नगर, रायपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास रखे झोले से 32 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 655/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देशन में की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर