पेट्रोल पम्प से 55 हजार की चोरी करने वाला आराेपित गिरफ्तार
काेंड़ागांव, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत मुकेश पेट्रोल पम्प केशकाल के आफिस में रखे 55 हजार रूपये एवं एक मोबाईल फोन को चोरी के आराेपित गोपाल थापा उर्फ गोपाल साउत निवासी जगदलपुर काे पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपित के कब्जे से चोरी की रकम 9120 रूपये व एक नग मोबाइल जब्त कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी थाना केशकाल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अप्रेल को चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर थाना में बीएनएस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी की अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने टीम रवाना किया गया। विवेचना दौरान पुलिस पार्टी के द्वारा अज्ञात आरोपित का पता तलाश किया गया।
पता तलाश दौरान तकनीकी संसाधनों के माध्यम से आराेपित गोपाल थापा उर्फ गोपाल निवासी शांति नगर जगदलपुर को चोरी के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ करने पर आराेपित द्वारा मुकेश पेट्रोल पम्प केशकाल के आफिस में घुसकर ड्राज में रखे 55 हजार रूपये एवं एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन को चोरी करना स्वीकार किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

