home page

लखनऊ : जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी करने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार

 | 
लखनऊ : जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी करने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार


लखनऊ, 24 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारखाला थाना पुलिस ने सोमवार को जैन मंदिर में हुई चोरी का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अष्टधातु की प्रतिमा सहित 15 लाख रुपये की चोरी की गई अष्टधातु प्रतिमा के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि 20 अगस्त की रात आटा मिल परिसर मिल रोड ऐशबाग स्थित जैन मंदिर चैत्यालय से भगवान अनंतनाथ की अष्टधातु प्रतिमा, पांच पंचमेरू, चांदी के सिंहासन, छत्र और नकदी चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना बाजारखाला पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से आरोपित सीतापुर जिले के जहांसापुर निवासी संजय शुक्ला को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने विभूतिखंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित 06 महीने पहले आटा मिल में सिक्योरिटी गार्ड था और मंदिर की भी देखभाल करता था। उसी दौरान उसे मंदिर के कीमती सामान की जानकारी हुई। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने यूट्यूब से ताला खोलना सीखा और पेट्रोल, सिरिंज और प्लास लेकर वारदात को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान भगवान अनंतनाथ की एक पीली धातु की प्रतिमा, पांच पंचमेरू सफेद धातु, पांच सिंहासन छत्र, एक सिंहासन और 1231 रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। आरोपित पर पहले भी चोरी और गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक