home page

विवाहिता से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, युवक गिरफ्तार

 | 

जलपाईगुड़ी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जलपाईगुड़ी में एक विवाहिता से कथित दुष्कर्म और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बुधवार को अपने पति के साथ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, घटना दो जुलाई की है। महिला का आरोप है कि बेटी को स्कूल छोड़कर लौटते समय आरोपित ने उसे स्कूटी पर बैठाया और कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर शहर के पास एक रिसॉर्ट में ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और बाद में दशमी के दिन वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। महिला का दावा है कि वीडियो वायरल होने के बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया।

वहीं, आरोपित ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि पैसे नहीं देने के कारण उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार