तीस दिन में 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद
बीकानेर, 14 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बीकानेर रेंज के चार जिलाेंबीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरु में गुम हुए 100 मोबाइलों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर 03 दिन से लेकर 4 वर्ष पूर्व तक गुम हुए मोबाइल पोर्टल के माध्यम से मात्र 30 दिन में ट्रेस आउट किये गये।
रेंज के आईजी पुलिस ओम प्रकाश के निर्देशन में रेंज कार्यालय की सोशल मीडिया सैल द्वारा पोर्टल के माध्यम से ट्रेस आउट कराने के बाद बरामद हुए मोबाईलों की लगभग 25 लाख 30 हजार अनुमानित कीमत बतायी गयी है। उन माेबाईलाें काे मंगलवार काे महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर द्वारा वास्तविक मालिकों को लौटाए गये। इस अवसर पर आयाेजित प्रेस कांफ्रेंस में आईजी पुलिस ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त सदर अनुष्ठा कालिया, पवन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखविन्द्रपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रहलाद राय, पुलिस उप अधीक्षक, रेंज कार्यालय बीकानेर उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

