home page

दो कार्रवाई में 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक गिरफ्तार

 | 
दो कार्रवाई में 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़, 04 जून (हि.स.)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना कनेरा पुलिस ने ग्राम बांघेड़ाघाटा में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 24 किलो 770 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के निकट सुपविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्रसिंह के निर्देशन में तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष शाखा चित्तौड़गढ़ व डॉग स्क्वायड उदयपुर के सहयोग से टीम के प्रभारी एसआई रामलाल मीणा के नेतृत्व पुलिस थाना कनेरा की टीम ने बांघेड़ा घाटा में कैलाश उर्फ मानमल उर्फ मानालाल पुत्र श्रीलाल धाकड के मकान पर दबिश दी। यहां तलाशी के दौरान तीन स्टील के टिफिन में रखी प्लास्टिक की कुल सात थैलियो में भरी हुई 16 किलो 170 ग्राम अवैध अफीम जब्त की की गई। इसी प्रकार एसआई कन्हैयालाल की टीम ने दूसरी कार्रवाई करते हुए बांघेड़ा में डालचन्द पुत्र बोतलाल धाकड के मकान की तलाशी ली। मकान में नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में रखी प्लास्टिक की कुल चार थैलियो में भरी हुई कुल 8 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम जब्त की। मामले में मकान मालिक डालचन्द पुत्र बोतलाल धाकड को गिरफ्तार किया। इन दोनों ही मामलों में अनुसंधान किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल