home page

रायपुर ग्रामीण पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, मर्सिडीज कार, आईफ़ोन एवं लाखों रुपये नगद बरामद

 | 
रायपुर ग्रामीण पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, मर्सिडीज कार, आईफ़ोन एवं लाखों रुपये नगद बरामद


रायपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी रेड कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि, जिला रायपुर ग्रामीण एवं धमतरी की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दाे आरोपिताें को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपित अंधेरे एवं खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपितों में राहुल सिंह, निवासी सेक्टर 10 भिलाई , रितेश कुमार, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा है। पुलिस द्वारा फरार आरोपितों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

रेड कार्रवाई में 6,34,000 नगद राशि, एक ताश की गड्डी, एक मर्सिडीज कार, दाे आईफ़ोन कुल मूल्य लगभग 42,14,000 रुपये आंकी गई। उक्त आरोपितों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर