home page

बलरामपुर : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
बलरामपुर : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार


बलरामपुर, 29 जून (हि.स.)। रामानुजगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर आज सोमवार को भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामानुजगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 28 जून को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 3 निवासी राजेश रवि अपने घर में बिक्री के लिए हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब रखे हुए है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपित के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दो लाल रंग के जर्किन में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,300 रुपये बताई गई।

पूछताछ के दौरान आरोपित शराब रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर शराब जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को आरोपित राजेश रवि (40), निवासी वार्ड क्रमांक 3, रामानुजगंज को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू सहित थाना रामानुजगंज की पुलिस टीम की भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय