home page

महोबा पुलिस ने 10 क्विंटल सुतली बम समेत 37 क्विंटल अवैध पटाखों की खेप की बरामद,4 तस्कर गिरफ्तार

 | 
महोबा पुलिस ने 10 क्विंटल सुतली बम समेत 37 क्विंटल अवैध पटाखों की खेप की बरामद,4 तस्कर गिरफ्तार


महोबा पुलिस ने 10 क्विंटल सुतली बम समेत 37 क्विंटल अवैध पटाखों की खेप की बरामद,4 तस्कर गिरफ्तार


महोबा, 02 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद में त्योहारी सीजन से पहले पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। महोबकंठ थाना क्षेत्र के उमरई मोड़ के पास पुलिस ने शुक्रवार को अवैध पटाखों की बड़ी खेप ले जा रहे 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने एक डीसीएम और 2 ट्रैक्टर सीज करते हुए मौके से कुल 36.94 क्विंटल अवैध आतिशबाजी बरामद की है।

जिले के पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि अवैध आतिशबाजी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महोबकंठ थाना पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उमरई मोड़ के पास अवैध आतिशबाजी पटाखा बम को अवैध परिवहन कर रहे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अवैध परिवहन कर रहे एक डीसीएम और दो ट्रैक्टर से 189 कार्टून में 2611.98 किग्रा माचिस पटाखा और 50 कार्टून में 1082.90 किग्रा सुतली बम बरामद किया गया है। मौके से कनकुआँ निवासी जलालुद्दीन और उसके दो बेटे रहीश सिद्दीकी और अरमान सिद्दीकी और एमपी के शिवपुरी जनपद निवासी धर्मेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि जलालुद्दीन के पास 15 किग्रा कच्चा माल स्टोर करने और 50 किग्रा बना बनाया माल रखने का था लाइसेंस था, जिसकी आड़ में वह क्षमता से कई गुना अधिक माल तैयार कर रहा था। पुलिस के अनुसार तस्कर पूरी खेप को यूपी से मध्य प्रदेश ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना में थे। महोबा पुलिस ने तस्करों के इरादों पर पानी फेर दिया है। तो वहीं त्यौहार के पहले पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने से विस्फोटक माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी