home page

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक बाेलकर गर्भवती पत्नी को किया बेघर

 | 
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक बाेलकर गर्भवती पत्नी को किया बेघर


महाेबा, 19 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश केे महोबा जिले में शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रूपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें द्वारा महिला का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। सास के कहने पर पति ने गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर उसे तीन तलाक कहकर घर से बेघर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को तलाक देने वाले पति समेत अन्य ससुरलियाें पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा पनवाड़ी के मुहल्ला मुल्लनपुरा निवासी नसरीन खातून ने बताया कि उसका निकाह 14 अक्टूबर 2025 को मुख्यालय के भटीपुरा निवासी अब्दुल कदीर के साथ हुआ था। पहली ही विदा में ससुराल पहुंचने पर पति, ससुर अब्दुल वहीद और सास नाजरा ने कम दहेज को लेकर ताना मारना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर उसे मानसिक प्रताड़ित करने लगे, लेकिन वह सब कुछ सहती रही।

पीड़िता के अनुसार वह वर्तमान में सात माह की गर्भवती है। बीती 17 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे पति व सास ने उसे गालियां दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। इसके साथ ही सास के कहने पर पति ने तीन तलाक कह दिया, जिसको सुनकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी पर हाेने पर मायके पक्ष से पिता समझाने और सुलह कराने के लिए बेटी के ससुराल पहुंचे ताें पति ने उन्हें गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट । जान से मारने की धमकी देते घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पति और उसके परिवार के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बुधवार काे बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सास ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दाेषी पाये जाने पर उनके खिलाफ कठाेर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी