home page

मग सिंह राजपुरोहित हत्याकांड के दो और आरोपित भाई गिरफ्तार

 | 
मग सिंह राजपुरोहित हत्याकांड के दो और आरोपित भाई गिरफ्तार


जोधपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। जोधपुर ग्रामीण के नाथडाउ गांव में कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। दोनों आपस में भाई है। मामले में अब तक तीन आरोपिताें को गिरफ्तार जा चुका है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि चामू के ग्राम नाथड़ाउ में 22 अप्रैल को दिनदहाड़े वृद्ध की हत्या हुई थी। गत 22 अप्रैल की शाम को नाथड़ाउ निवासी बुजुर्ग मग सिंह राजपुरोहित अपने भतीजे सुल्तान सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कनोडिया पुरोहितान से अपने घर नाथडाउ जा रहे थे तब रास्ते में कनोडिया पुरोहितान निवासी खेतसिंह पुत्र चैनसिंह व अन्य द्वारा अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारकर सुल्तान सिंह व उसके चाचा मग सिंह को नीचे गिराकर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए और मग सिंह की हत्या कर दी। इस सबंध में भतीजे सुल्तानसिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था।

मामले में खुलासे के लिए एएसपी भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन एवं बालेसर वृताधिकारी राजेन्द्रसिह के निर्देशन में थानाधिकारी हनुमानराम एवं डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर एफएसएल व एमओबी टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी नाथडाउ निवासी खेतसिंह पुत्र चैनसिंह राजपुरोहित को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था।

अब हत्याकाण्ड में शामिल दो और अभियुक्त कनोडिया पुरोहितान, पुलिस थाना चामू निवासी हरिसिंह पुत्र चैनसिंह राजपुरोहित व उसके भाई ओमसिंह को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश