शुभेंदु के सहायक चंद्रनाथ हत्या मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार
कोलकाता, 11 मई (हि.स.) । वरिष्ठ भाजपा नेता वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मध्यग्राम थाने में दर्ज कांड संख्या 353/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान मिले विशेष सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से तथा राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से रविवार को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद सोमवार सुबह तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में गत 5 में की रात शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

