home page

शादी का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, प्रेमी गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 26 नवंबर (हि. स.)। नाबालिग प्रेमिका को बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने, धमकी देने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा अंतर्गत विधाननगर इलाके की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता की उम्र 17 वर्ष है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने कथित तौर पर युवती की जानकारी के बिना निजी पलों का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

कुछ दिन पहले युवती की मां ने उसके मोबाइल में युवक द्वारा भेजे गए अश्लील संदेश और वीडियो देखे। पूछताछ में बेटी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद मां ने फांसीदेवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को नक्सलबाड़ी के एसडीपीओ सौम्यजीत राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार