home page

प्रेमी ने युवती की गर्दन पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद को किया घायल

 | 
प्रेमी ने युवती की गर्दन पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद को किया घायल


कानपुर, 21 मार्च (हि.स.)। बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका के गले में किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद खुद की गर्दन और हाथ की कलाई काट ली। दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद दरवाजा खुलवाया और दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया।

बिल्हौर के उत्तरी गांव निवासी अरविंद दिवाकर ने बताया कि करीब सात सालों से गांव की ही रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है लेकिन पिछले कुछ समय से वह किसी और लड़के से बात करने लगी थी। ऐसे में मेरी गर्लफ्रैंड ने कहा कि तुम्हारे मोबाइल में मेरी जो भी फोटोज हैं उसे डिलीट कर दो। आज मैं उसके घर मिलने पहुंचा हम दोनों के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद मैंने उसे ब्लेड मार दी। इसके बाद मैंने खुद को भी घायल कर लिया।

वहीं युवती का कहना है कि मैं और अरविंद कक्षा तीन से दसवीं तक साथ मे पढ़े हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी। कॉलेज में दाखिला लेने के बाद दोनों अलग-अलग होकर पढ़ाई करने लगे लेकिन अरविंद बात करने के लिए लगातार दबाब बना रहा था।

एसीपी बिल्हौल मंजय सिंह ने बताया कि युवक ने युवती पर ब्लेड से हमला करने के बाद खुद को भी घायल कर लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप