home page

गोद भराई की रस्म होते ही किशोरी को अगवा कर ले गया प्रेमी

 | 
गोद भराई की रस्म होते ही किशोरी को अगवा कर ले गया प्रेमी


परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ घटना की दी तहरीर

हमीरपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गोद भराई का कार्यक्रम के हो जाने पर एक गांव की किशोरी को बाहरी गांव का उसका प्रेमी भय दिखाते हुए जबरन अपने साथ भगा ले गया है। किशोरी गोद भराई के जेवर को अपने साथ ले गई है किशोरी के पिता ने बुधवार को युवक के खिलाफ पुत्री को भय दिखाकर जबरन भगा ले जाने की थाना में तहरीर दी है।

बिवार थाना के एक गांव की सोलह वर्षीय किशोरी के पिता ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि थाना कुरारा के मनकी गांव के एक युवक का गांव में आना जाना बना रहा है। किशोरी से प्रेम प्रसंग कर युवक ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया है। किशोरी के पिता ने उसकी शादी जनपद जालौन थाना कालपी के ऊसरगांव के युवक के साथ तय कर दी है। उसके ससुराली जनों ने 100 ग्राम पायल सोने की बेसर हाथ घड़ी को देखकर गोद भराई का कार्यक्रम कर दिया है। किशोरी के एक साल में बालिग हो जाने पर शादी होगी।

किशोरी के पिता के बाहर चले जाने पर घर में आंख से अंधी, बहरी उसकी मां थी। मौका को पाकर सुबह 5 बजे करीब युवक उसको भय दिखाते हुए जबरन अपने साथ भगा ले गया है। किशोरी गोद भराई का जेवर अपने साथ ले गई है। पिता के जाकर तलाश किए जाने से सुराग नहीं लग रहा है। परेशान आकर उसके पिता ने युवक के खिलाफ भय दिखाते हुए धमकाकर जबरन उसको ले जाने की थाना में तहरीर दी है थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप ने बुधवार को बताया कि तहरीर मिली है। दोनों की तलाश कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा