home page

जबलपुर में ‘लव-जिहाद’ के विरोध में हिंदू धर्म सेना का प्रदर्शन, शादी रुकी

 | 
जबलपुर में ‘लव-जिहाद’ के विरोध में हिंदू धर्म सेना का प्रदर्शन, शादी रुकी


जबलपुर, 05 मई (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के प्रस्तावित विवाह का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के विरोध के बाद फिलहाल यह शादी रोक दी गई है।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष नीरज राजपूत ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 42, 13 और 17 में पहुंचे, लेकिन वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। उनके अनुसार, इस तरह के “गंभीर मामलों” में प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय है।

उनका कहना है कि इस प्रकार के विवाह ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण को बढ़ावा देते हैं। उन्‍होंने स्पष्ट किया कि वे ऐसे किसी भी विवाह का विरोध जारी रखेंगे, जिसमें धर्म परिवर्तन की आशंका हो।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कलेक्ट्रेट में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे और आंदोलन को उग्र रूप दे सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक