home page

नाबालिग सहेलियों के साथ लव-जिहाद और सामूहिक दरिंदगी! आरोपियों पर इनाम घोषित

 | 
नाबालिग सहेलियों के साथ लव-जिहाद और सामूहिक दरिंदगी! आरोपियों पर इनाम घोषित


अशोकनगर,17 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र से एक ऐसी हिन्दु किशोरियों के साथ दरिंदगी पूर्ण वारदात का गुरुवार को पर्दाफास हुआ था। जिससे हिन्दु समाज में गहन रोष है। यहां तीन नाबालिग हिंदू लड़कियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रेम जाल में फंसाकर न केवल उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, बल्कि निकाह के नाम पर उनके साथ सामूहिक दुराचार (गैंगरेप) की हैवानियत को अंजाम दिया गया।मामले की गंभीरता पर शुक्रवार को एसआईटी गठित कर आरोपियों पर इनाम 10 हजार घोषित किया गया।

साजिश और दरिंदगी का खौफनाक खेल:

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इन तीनों सहेलियों को निशाना बनाया। प्रेम का झांसा देकर उन्हें भोपाल में डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद, निकाह का ढोंग रचकर उनके साथ कई दिनों तक सामूहिक दरिंदगी की गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पीडि़तायें वापस लौटीं, तब इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

क्षेत्र में भारी आक्रोश, हिंदू संगठन सडक़ पर:

इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पिपरई सहित पूरे अशोकनगर जिले में भारी आक्रोश व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे लव-जिहाद का एक क्लासिक मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा की मांग की है। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई एसआईटी का गठन:

मामले की गंभीरता और जनता के आक्रोश को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को तत्काल सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस हाई-प्रोफाइल जांच की कमान एसडीओपी विवेक शर्मा को सौंपी गई है, जो अपनी टीम के साथ मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

आरोपियों पर इनाम, धरपकड़ तेज:

वारदात में शामिल तीनों मुख्य आरोपी भोपाल निवासी हैं और घटना के बाद से ही फरार हैं। एसपी राजीव मिश्रा ने तीनों की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। आरोपी अलतामश खान (पिता: सादिक खान, निवासी: चेटक ब्रिज के पास, हबीबगंज, भोपाल), आहत शेख (निवासी: जिंसी, भोपाल), अरहान अली (निवासी: गल्ला मंडी, भोपाल) शामिल हैं।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने कहा, हमारी कई टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। कानून के हाथ जल्द ही इन अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचेंगे और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

एसआईटी प्रमुख एसडीओपी विवेक शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी। उन्होंने कहा, हम पीड़ितों के विस्तृत बयान दर्ज कर रहे हैं। इस बयान में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, चाहे वह धर्म परिवर्तन कराने वाला हो या अन्य कोई मददगार, उसे भी सह-आरोपी बनाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार