home page

लव जिहाद का आरोपित गिरफ्तार

 | 
लव जिहाद का आरोपित गिरफ्तार


नोएडा, 20 मार्च (हि.स.)। धर्म छुपाकर एक दलित महिला को अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और अवैध उगाही करने के आरोपित को थाना फेस- 3 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस तीन पुलिस ने विकास कुमार उर्फ मोहम्मद रमीज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इसकी उम्र 26 वर्ष है। इसने दसवीं तक की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना फेस- 3 में हरिजन उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

मालूम हो कि मंगलवार को एक दलित महिला ने थाना फेस-3 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने धर्म छुपाकर उससे प्रेम संबंध बनाया तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित के अनुसार ब्लैकमेल करके उसने उससे लाखों रुपये ले लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाना चाह रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी और इस घटना की विवेचक के खिलाफ पुलिस आयुक्त ने कठोर कार्रवाई की थी। क्योंकि हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पर धरना प्रदर्शन कर यह आरोप लगाया था कि इसमें उचित धारा का प्रयोग नहीं हुआ। ना तो इसमें हरिजन एक्ट लगाया गया, ना ही विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिरोध संशोधन अधिनियम की धारा का प्रयोग किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी