home page

एक सप्ताह पहले बरदाहा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड और लूटपाट का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
एक सप्ताह पहले बरदाहा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड और लूटपाट का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार


अररिया 24 सितम्बर(हि.स.)।

जिले के बरदाहा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले 15 सितम्बर की रात को ढेंगरी वार्ड संख्या 3 निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार मल्लिक पिता विनोद कुमार मल्लिक के साथ बाइक सवार तीन अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करने और गोली मारकर घायल कर देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

मामले में पुलिस ने लूटी हुई मोबाइल के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,घटना में इस्तेमाल मोबाइल और नगद 21 सौ रूपये बरामद किया है।जानकारी गुरुवार को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में देते हुए मामले में सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 9 निवासी 22 वर्षीय अर्जुन कुमार पिता हीरालाल बहरदार को गिरफ्तार करने की बात कही।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि 15 सितम्बर की रात को बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मुकेश कुमार मल्लिक को गोली मारकर घायल कर दिया था और उनसे लूटपाट की गई थी।बदमाशों ने पीड़ित के मोबाइल की भी लूट की थी,जिसे गिरफ्तार अर्जुन कुमार के पास से बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर मदनपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया वार्ड संख्या 6 निवासी प्रभात कुमार पिता बाबूलाल साह के घर से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ 21 सौ रूपये नगद बरामद किया गया।

पुलिस ने यह कार्रवाई बरदाहा थाना में दर्ज कांड संख्या 52/2026 दिनांक 16.09.2026 धारा 309(6),109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट में की है।एसडीपीओ ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है।छापामारी दल में एसआई इम्तेयाज खान,विनोद कुमार पासवान और डीआईयू की टीम शामिल थी।वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान की सहायता से मामले का खुलासा किए जाने की बात एसडीपीओ ने कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर