home page

बिहार के दरभंगा में दो करोड़ के गहने की लूट

 | 

दरभंगा , 03 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में दरभंगा शहर के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को दिनदहाड़े लूट लिया। आरोपित बदमाश नकाब में थे और दुकान में दाखिल होती कनपटी पर पिस्टल सटाकर मिनटों में दो करोड़ के गहने लूट लिये।

घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है। सूचना मिलते ही मिथिला रेंज के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है।

ज्वेलर्स दुकान के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि हम लोग काम कर रहे थे. इसी दौरान चार पांच की संख्या में लोग बंदूक लेकर घुसे और लूट-पाट करने लगे। सिर्फ डीबीआर बचा हुआ है। सोना-चांदी और 20 से 25 लाख रुपये सब ले गया। जिला प्रशासन से आश्वासन तो मिला है, लेकिन सवाल है कि इतनी बड़ी मंडी में कोई सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं रहती है। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि हम लोग ग्राहक के साथ डील कर रहे थे। चार पिस्तौल लेकर कुछ लोग अंदर आये और अंदर आते ही बंदूक की नोक पर सारा सामान समेट कर चार-पांच बैग में ले गये। करीब दो करोड़ की संपत्ति लूट ले गए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी के डीभीआर वाई-फाई नोचने लगे. उसके बाद उन लोगों ने मारपीट की और फरार हो गए।

डीआईजी मनोज तिवारी ने बताया कि लूट की घटना हुई है।आसपास के सीसीटीवी की तलाश की जा रही है। बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है।जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचेगी। अभी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी