दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
| Jun 10, 2026, 20:18 IST
मुरादाबाद, 10 जून (हि.स.)। जिले के मूंढापांडे थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे को जेल भेज दिया गया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी को पांच दिन पहले उनके गांव में रहने वाला लोकेश अगवा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने किशोरी को धमकी देकर भगा दिया था। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई थी।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपित लोकेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

